नन्हे यीशु को संध्या-प्रणाम
नन्हे यीशु को संध्या-प्रणाम
मधुर, प्यारे नन्हे यीशु,
विश्राम को जाने से पहले हमारा आनन्द यही हो कि हे प्यारे बालक, हम आपको एक बार और देख लें।
प्रेम हमें यहाँ लाया है, आपको शुभ रात्रि कहने के लिए!
हम आपका धन्यवाद भी करना चाहते हैं,
उस दिन के लिए जो बीत गया; नन्हे यीशु, हम अपने जीवन की सारी घड़ियाँ आपको समर्पित करते हैं।
शुभ रात्रि, प्यारे नन्हे यीशु, हमें अपने संरक्षण में रखिए।
एक बात और, प्रिय स्वर्गीय बालक,
ओ, हमारे पाप क्षमा कीजिए! हमें भक्त और सद्भावी बनाइए, हमें अपने यहाँ कृपा पाने दीजिए।
शुभ रात्रि, प्यारे नन्हे यीशु, हमें अपने संरक्षण में रखिए।
इस रात हमारी रक्षा कीजिए,
यह रात भी आपमें शान्ति से बीते। सुबह जैसे ही हम जागेंगे, आपको फिर प्रणाम करेंगे।
शुभ रात्रि, प्यारे नन्हे यीशु, आप हमारे हैं, हम आपके हैं!