दिव्य बालक यीशु से प्रार्थना (पवित्र आत्मा के लिए)
दिव्य बालक यीशु से प्रार्थना
प्यारे नन्हे यीशु,
आप पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हैं! पवित्र आत्मा को उसके सात वरदानों और बारह फलों के साथ हम पर और सारे संसार पर उँडेल दीजिए, ताकि दुष्ट शत्रु हमसे दूर हटने को विवश हो जाए!
पिता ✝ के और पुत्र ✝ के और पवित्र आत्मा ✝ के नाम पर।
आमेन।