आत्मा की धन्यवाद-प्रार्थना (“अनन्त काल तक आपको, हे भले उद्धारकर्ता …”)
आत्मा की धन्यवाद-प्रार्थना
अनन्त काल तक आपको, हे भले उद्धारकर्ता, सब आत्माओं के नाम पर और उन सबके लिए स्तुति, सम्मान, महिमा और धन्यवाद अर्पित हो, उस अत्यन्त महान भलाई और दया के लिए, जिससे आपने मुझे इतने प्रेम से शिक्षा दी। मैं दृढ़ निश्चय करता हूँ कि निष्ठा से आपकी इच्छा का पालन करूँगा। हे प्रभु, इसके लिए मुझे अपना अनुग्रह दीजिए।