संत पापा बेनेडिक्ट पन्द्रहवें की यीशु के परम पवित्र हृदय से प्रार्थना
संत पापा बेनेडिक्ट पन्द्रहवें की यीशु के परम पवित्र हृदय से प्रार्थना
परम पवित्र यीशु-हृदय, समस्त भलाई के स्रोत,
मैं आपकी आराधना करता हूँ, आप में विश्वास करता हूँ, आप पर आशा रखता हूँ, आपसे प्रेम करता हूँ और अपने सब पापों पर पश्चाताप करता हूँ। अपना यह दीन हृदय मैं आपको अर्पित करता हूँ; इसे विनम्र, सहनशील, शुद्ध और आपकी सब इच्छाओं के अनुरूप बना दीजिए। हे भले यीशु, ऐसा कीजिए कि मैं आप में और आप मुझ में जीवित रहें। संकटों में मेरी रक्षा कीजिए, क्लेशों और दुःखों में मुझे सांत्वना दीजिए। मुझे शारीरिक स्वास्थ्य, मेरे सब कार्यों पर अपना आशीर्वाद और पवित्र मृत्यु का अनुग्रह प्रदान कीजिए। आमेन।
बेनेडिक्ट पन्द्रहवें, ब्रीफ़ 4.12.1915