संत यूसुफ़ से प्रार्थना
संत यूसुफ़ से प्रार्थना
प्रेमपूर्ण संत यूसुफ़, पवित्र कलीसिया के शक्तिशाली संरक्षक, यीशु मसीह की दुल्हन की महान पीड़ा और इतनी अधिक आत्माओं की भयानक विपत्ति को देखिए। यीशु और मरियम, पवित्र स्वर्गदूतों और संतों के साथ उनकी सहायता के लिए आइए। अधर्मियों की योजनाओं को विफल कीजिए और विश्वासियों के हृदयों को पवित्र आत्मा की ज्वाला से प्रज्वलित कीजिए, ताकि वे स्वतन्त्र रूप से और खुलकर यीशु को स्वीकार करें, ईश्वर-राज्य के उद्देश्यों के लिए संघर्ष करें और विजय पाएँ। आमेन।