परिवारों के लिए प्रार्थना (संत यूसुफ़)
परिवारों के लिए प्रार्थना (संत यूसुफ़)
हे संत यूसुफ़, आपने पवित्र परिवार के मुखिया के रूप में हमें इतना उत्तम उदाहरण दिया है। इसके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और पवित्र कलीसिया के साथ आपको परिवारों का आधार मानकर आपका आदर करते हैं।
ख्रीस्तीय परिवारों पर कृपा-दृष्टि कीजिए, जिन्हें हम आपकी विशेष देख-रेख में सौंपते हैं।
उन्हें विश्वास और भक्ति का दुर्ग बनाइए, मेल-मिलाप, शान्ति और प्रेम का घर बनाइए। आप उनकी सहायता कीजिए कि वे अधिकाधिक उस पवित्र परिवार के समान बनें, जिसकी आपने इतने प्रेम से देखभाल की।
संत यूसुफ़, हमारे लिए प्रार्थना कीजिए और हमारे परिवारों की रक्षा कीजिए। आमेन।